फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यार्थियों ने सीखीं नृत्य की बारीकियां

Thu, 12 Feb 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने सीखीं नृत्य की बारीकियां
विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास में बुधवार को ‘वसंत भाव’ का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में स्थापित पीठ के अंतर्गत कथक नृत्य की पांच दिवसीय मास्टर क्लास का आयोजन विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में किया जा रहा है। प्रख्यात कथक गुरु पंडित असीम बंधु भट्टाचार्य के निर्देशन में 10 फरवरी से 14 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे दिन पंडित असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य के तकनीकी पक्षों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऋतु बसंत के भाव की प्रस्तुति का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया और शुद्ध नृत्य के अंतर्गत आमद, टुकड़े एवं चक्करों का अभ्यास कराया। शोधार्थियों और विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कथक की सूक्ष्म बारीकियों को व्यावहारिक रूप से स्पष्ट किया, जिससे नृत्य की तकनीकी, सौंदर्यात्मक और शोधपरक समझ को नई दिशा मिली। विभागाध्यक्ष (नृत्य) ज्ञानेंद्र दत्त बाजपेयी, सहायक आचार्य (कथक नृत्य) डॉ. मंजुला पंत और डॉ. रूचि खरे व विद्यार्थी मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने सीखीं नृत्य की बारीकियां

विद्यार्थियों ने सीखीं नृत्य की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें