लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के दारुलशफा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने बजट का सजीव प्रसारण देखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि यह प्रदेश की जनता का बजट है। बाजारों में सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए भी रकम का प्रावधान किया गया है। हालांकि, ऑनलाइन कंपनियों पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जाना चाहिए था। साथ ही नई नीति बनाई जानी चाहिए थी, जिससे खुदरा व्यापार को राहत मिलती। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, संजय निधि अग्रवाल, कामेन्द्र सिंह, अनिल अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।