फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी स्कूलों के फीस बढ़ाने पर फूटा छात्रों का गुस्सा

विज्ञापन
मांगों को लेकर विरोध जताते छात्र।
विज्ञापन
लखनऊ। निजी स्कूलों की फीस में की जा रही मनमानी, छात्र संघ बहाली के लिए बुधवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। जीपीओ से विधानसभा का घेराव करने जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। हंगामे और नारेबाजी के बाद पुलिस, छात्रों को बसों में भरकर ईको गार्डन ले गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे की अगुवाई में छात्रों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इसी बीच छात्रों ने विधानसभा कूच का एलान कर दिया। पुलिस ने छात्रों को रोका तो झड़प हो गई। नोकझोंक और धक्कामुक्की के बाद पुलिस सभी को बस से ईको गार्डन ले गई।
शिवम पांडेय ने कहा, निजी स्कूल हर साल फीस में बढ़ा रहे हैं। सरकार उनकी मनमानी रोके। प्रदेश के सभी विकास खंडों में लाइब्रेरी खोलने की मांग की, जिससे गरीब परिवारों और किसानों के बच्चे पढ़ लिख सकें। उन्होंने सरकार से छात्र संघ बहाली की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें