लखनऊ। गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे पर रविवार को छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजय उत्सव मनाया। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और एक-दूसरे को बधाई दी। छात्रों ने कहा कि यह जीत छात्र शक्ति, लंबे संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है। आज का यह जश्न इस बात की गवाही देता है कि यदि सही तरीके से सवाल पूछे जाएं, तो सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा और जवाबदेही भी तय करनी होगी। उत्सव के दौरान,नीट परीक्षा के तनाव व गड़बड़ियों के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं।
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं।
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं।
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं।
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं।