लखनऊ। कानपुर एक्सप्रेसवे पर सोमवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। आलमबाग बस टर्मिनल से सुबह सात व आठ बजे बसें चलेंगी। इन बसों को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नाम से चलाया जाएगा।
बसें लखनऊ से कानपुर के बीच 90 किमी की दूरी 1:45 घंटे में पूरा करेंगी जिसका किराया 151 रुपये प्रतियात्री होगा। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि सोमवार से बसों का संचालन शुरू करने के बाद एक्सप्रेसवे पर बसों की संख्या बढ़ाने पर मंथन किया जाएगा। सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत होने पर यात्री लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8726005808 पर शिकायत व सुझाव दे सकते हैं।