फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों पर अपमानजन टिप्पणी करने वाले छात्र को कॉलेज ने किया निष्कासित, हुआ गिरफ्तार

Sat, 16 Feb 2019 09:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शहीदों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवानों पर सोशल मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले राजधानी के जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) के बीए प्रथम वर्ष के छात्र रजब खान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। एक छात्रनेता की तहरीर पर हुसैनगंज पुलिस ने रजब पर देशद्रोह व आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। प्राचार्य एसडी शर्मा ने आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रजब ने सोशल मीडिया पर सैनिकों का अपमान करने वाली टिप्पणी के साथ चैटिंग की। केकेसी के छात्रनेता ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई तो रजब ने उन्हें भी धमकी दे डाली। तब छात्रनेता ने एसएसपी व केकेसी प्राचार्य को उसकी टिप्पणी के स्क्रीन शॉट भेजकर कार्रवाई की मांग की। मामला तृल पकड़ते देख हुसैनगंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। थोड़ी देर बाद कृष्णानगर पुलिस ने रजब को गिरफ्तार करके हुसैनगंज पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि रजब का पिता पेंटिंग का काम करता है। परिवार में मां, छोटा भाई और दो बहने हैं।
विज्ञापन

लोग भड़के, आरोपी के घर प्रदर्शन, रासुका लगाने की मांग

टिप्पणी वायरल होने पर आक्रोशित लोगों ने कृष्णानगर इलाके में रहने वाले रजब के घर व थाने पर प्रदर्शन किया। सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोश को देखते हुए रजब के घर के आसपास पुलिस लगाई गई है। लोगों ने रजब पर रासुका की कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें