मेरठ, सहारनपुर, सीतापुर, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़ और बलिया जेलों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम सौ फीसदी रहा। इलाहाबाद नैनी सेंट्रल जेल से दो बंदी परीक्षा में शामिल हुए और दोनों फेल हो गए जबकि सर्वाधिक २३ बंदियों ने बरेली जेल में हाईस्कूल की परीक्षा दी और इनमें से २० बंदी (८६.९ फीसदी ) सफल रहे।
हाईस्कूल की परीक्षा के लिए प्रदेश के ३५ जेलों से कुल १२७ बंदियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से १११ बंदी परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से ६४ बंदी (५७.६६ फीसदी) उत्तीर्ण घोषित किए गए।
इलाहाबाद के अलावा फिरोजाबाद जेल में हाईस्कूल के लिए पांच बंदियों, मैनपुरी में एक, बिजनौर में दो, हरदोई में तीन, कानपुर नगर में चार, हमीरपुर में दो, फैजाबाद में एक, मऊ में तीन और वाराणसी जेल में एक बंदी ने परीक्षा दी और सभी फेल हो गए। वहीं, परीक्षा में शामिल गजियाबाद जेल के दस कैदियों में नौ, मेरठ के सात में सात, मुजफरनगर के ११ में सात, सहारनपुर के एक में एक, शाहजहांपुर के चार में एक, सीतापुर के दो में दो, लखनऊ के ११ में एक, सुल्तानपुर के दो में एक, बस्ती के दो में दो छात्र पास हुए।
इसी तरह देवरिया के दो में दो, आजमगढ़ के एक में एक, बलिया के एक में एक और फर्रुखाबाद के १० कैदियों में नौ सफल हुए। आगरा, खीरी, जालौन, ललितपुर, फतेहपुर, अंबेडकरनगर एवं कुशीनगर जेल से किसी भी बंदी ने परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया जबकि उन्नाव जेल से एक, संतकबीर नगर से एक, गोरखपुर से दो, जौनपुर से दो एवं गाजीपुर जेल से एक बंदी ने पंजीकरण कराया लेकिन परीक्षा में नहीं शामिल हुए।