फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन बाद घर पहुंचा अमेरिका पढ़ने गए इकलौते बेटे का शव, किसान पिता ने कर्ज लेकर भेजा था विदेश

Sun, 10 Jun 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
शव पहुंचने पर गांव में मचा हड़कंप, इनसेट में आदित्य मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जार्जिया में मेडिकल छात्र आदित्य की मौत के 12 दिन बाद शनिवार को उसका शव घर पहुंचा। घर के इकलौते चिराग का शव देख परिवारीजन बेसुध हो गए। शाम को रायबरेली के सिंघौरतारा गंगातट पर उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। पूरे लालू मजरे बेनीमाधवगंज निवासी आनंद प्रकाश मिश्रा का पुत्र आदित्य उर्फ मोनू (21) जार्जिया की एक यूनिवर्सिटी में मेडिकल का छात्र था। 28 मई की रात 12.30 बजे परिवारीजनों को आदित्य की मौत की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया था। परिवारीजन शव भारत लाने के लिए काफी कोशिश कर रहे थे। आखिरकार शनिवार को छात्र का शव दिल्ली पहुंचा। लिखापढ़ी के बाद आदित्य के चाचा शिवगोविंद शनिवार को शव लेकर गांव पहुंचे। शव गांव पहुंचा तो परिवारीजन बेसुध हो गए। यह मंजर देखकर गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गईं।

बैंक से कर्ज लेकर पढ़ने भेजा था विदेश
छात्र के पिता किसान हैं। उन्होंने बच्चे की पढ़ाई के लिए बैंक से 15 लाख रुपये लोन लिया था। इसके बाद उन्होंने दो ट्रक व एक लोडर भी बेंच दिया था। बच्चे की पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्होंने आर्थिक मुसीबतों का सामना किया। पिता ने बताया कि बच्चे की पढ़ाई में अभी तक 42 लाख रुपये खर्च हो चुके थे। लेकिन अनहोनी ने अब परिवार की कमर तोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूट पड़ा गमों का पहाड़

- फोटो : amar ujala
आदित्य की दो बहनें कोमल व अर्पिता हैं। कोमल जीएनएम का कोर्स कर रही है और अर्पिता रायबरेली में मेडिकल की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही है। मां रश्मि मिश्रा, बाबा अवधबिहारी मिश्रा, दादी शांती देवी मिश्रा समेत सभी परिवारीजन बेहद गमगीन हैं। सभी ने आदित्य को लेकर तमाम सपने बुने थे।   

भारत सरकार से करेंगे जांच की मांग
पिता ने बताया कि पुत्र ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। आदित्य खुदकुशी करने वाला लड़का नहीं था। वह जिंदादिल इंसान था। उन्होंने बताया कि जार्जिया में पुत्र की हत्या की गई है। पिता ने बताया कि वह पुत्र की मौत की जांच के लिए भारत सरकार से मांग करेंगे। जांच में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें