कृष्णानगर के कनौसी में रहने वाले छात्र प्रत्यूष मणि (18) को परिवारीजनों ने मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने से मना किया। छात्र नहीं माना तो उसे फटकार लगाई। इससे नाराज छात्र ने घर छोड़ दिया। तीन दिन तक परिवारीजन तलाश करते रहे।
शुक्रवार सुबह कृष्णा नगर पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से छात्र को दोपहर में जुनाबगंज से सकुशल बरामद कर लिया। वहां अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था।
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, कनौसी के खुशी विहार कालोनी में रहने वाले रामराज गांधी वकील हैं। उनका बेटा प्रत्यूष इंटर के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। प्रत्यूष के घर छोड़कर जाने की जानकारी रिश्तेदारों को नहीं थी।