फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 85 चीनी मिलें बना रहीं सैनिटाइजर, कई राज्यों को हो रही आपूर्ति

Sat, 09 May 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 85 चीनी मिल और अन्य कई कंपनिया सैनिटाइजर उत्पादन कर रही हैं। ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कई राज्यों में यूपी में उत्पादित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि वर्तमान में 85 चीनी मिलें, 12 डिस्टिलरी, 37 सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां और 9 अन्य संस्थाएं सैनिटाइजर का उत्पादन कर रही हैं। प्रदेश में अब तक कुल 39,10,300 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन जा किया चुका है। 

प्रदेश की सभी इकाइयों ने 29,79,700 लीटर सैनिटाइजर की आपूर्ति की जा चुकी है। अभी भी 33,77,500 सैनिटाइजर पैक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। भूसरेड्डी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में बना सैनिटाइजर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों को भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को निशुल्क सैनिटाइजर की आपूर्ति भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें