फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : मोबाइल गेम खेलने पर मां ने लगाई फटकार तो तीसरी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी

Mon, 26 Dec 2022 02:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कक्षा तीन के छात्र को मां ने मोबाइल गेम खेलने से रोका तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुसैनगंज के छितवापुर पजावा में आरुष तिवारी (12) ने बृहस्पतिवार देर शाम फांसी लगा ली। वह संस्कृत विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, कई दिनों से छात्र विद्यालय नहीं जा रहा था और मोबाइल पर गेम खेलता था। इस पर बृहस्पतिवार दोपहर को मां ने उसे फटकार लगाई थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के मुताबिक, अनिरुद्ध की बेटी कोमल उनके साथ ही रहती है। कोमल के दो बच्चे आरुष व बेटी विदिशा है। पांच साल पहले पति सुरेंद्र नाथ तिवारी की मौत हो गई थी। कोमल मायके में रहकर आसपास के घरों में खाना बनाने का काम करती है।

कोमल के मुताबिक, आरुष कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। विद्यालय से शिकायत भी आई थी। बेटा दिनभर मोबाइल गेम खेलता था। इसे लेकर फटकार लगाई थी।

बृहस्पतिवार को खाना बनाने चली गईं। इस बीच आरुष ने बहन विदिशा को कमरे से बाहर भेज दिया और फांसी लगा ली। कोमल के मुताबिक, कुछ देर बाद विदिशा कमरे में गई तो उसे लटका देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें