सरोजनीनगर में मॉर्निंग वॉक पर बुधवार को निकली बीएड छात्रा को सुबह पांच बजे तेज रफ्तार डंपर ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन व चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
मूल रूप से उन्नाव जिले के पुरवा निवासी महावीर बहेलिया की बेटी किरन सरोजनीनगर के बिजनौर कस्बा स्थित चौधरी टोला निवासी अपने मामा मैकू लाल के घर रहकर आशियाना के ओमेक्स सिटी स्थित आरकेजी एजुकेशनल संस्थान से बीएड अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि बुधवार को किरन मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी सरोजनीनगर में तड़के करीब 5 बजे बिजनौर कस्बे के पास तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।