फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: मदरसे के छात्रावास में छात्र की चाकू मारकर हत्या, छात्रों में मची अफरातफरी

Fri, 02 Aug 2024 09:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के मदरसा के छात्रावास में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के तुलसीपुर के जामिया निमिया अरेबिक कॉलेज (मदरसा) के इटवा चौराहे पर स्थित छात्रावास में रह रहे 11 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अभी तक वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।

विज्ञापन


तुलसीपुर के जामिया निमिया मदरसे में स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी महफूज खां का 11 वर्षीय बेटा अयान कक्षा दो का छात्र था। वह यहां मदरसे के छात्रावास में रहकर आवासीय शिक्षा ग्रहण कर रहा था। शुक्रवार की सुबह कमरे में उसका शव मिला। उसके शरीर पर चाकू से वार किया गया था। यह देख वहां पर रह रहे अन्य छात्रों में अफरा तफरी मच गई।

इसकी जानकारी मदरसा प्रबंधन को दी गई। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एएसपी योगेश कुमार कहते हैं कि कक्षा दो के छात्र अयान की चाकू मारकर हत्या का मामला आया है। हत्या की वारदात किसने की है, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। हरेक पहलू का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें