फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसी ने छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Mon, 01 Dec 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी इलाके में शनिवार रात साढ़े आठ बजे पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला कमलेश दीवार फांदकर घर में घुस आया था। नींद खुलने पर छात्रा को कमरे में आहट सुनाई दी और जैसे ही उसने पूछा कौन है, आरोपी ने उसका मुंह पकड़कर जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर घर के बाहर सो रहे पिता अंदर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी धमकाता हुआ भाग निकला। पीड़िता की मां ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी कमलेश इसी तरह दीवार फांदकर घर में घुस आया था, लेकिन मोहल्ले वालों के समझाने पर तब शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें