फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्नियुक्ति पर तैनात डॉक्टरों की मासिक रिपोर्ट होगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में रिटायमेंट के बाद पुर्ननियुक्ति पर तैनात डॉक्टरों के चिकित्सकीय कार्य की निगरानी होगी। डॉक्टरों की मासिक रिपोर्ट भी तैयार होगी। कार्य में कोताही मिलने पर सेवाएं समाप्त होंगी। वहीं बीमार डॉक्टरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा ताकि यह साफ हो सके कि वह सेवाएं देने में सक्षम हैं या नहीं। अफसरों का कहना है सभी डॉक्टरों की मासिक रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल में 14 पुनर्नियुक्ति पर डॉक्टर कार्यरत हैं। इसमें रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन, ईएनटी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नेफ्रोलॉजिस्ट समेत अन्य विधा के डॉक्टर हैं। आरोप है कि इसमें कुछ डॉक्टर चिकित्सकीय कार्य करने की खानापूर्ति कर रहे हैं। सर्जरी व जांच संबंधी कार्य नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इन डॉक्टरों की मासिक रिपोर्ट नहीं बनती है। यही स्थिति सिविल, लोकबंधु समेत अन्य सरकारी अस्पतालों की है। वहीं कई अस्पतालों में ऐसे डॉक्टर हैं जो बीमार हैं। वह मरीजों का इलाज करने में सक्षम नहीं है। अफसरों का कहना है बीमार डॉक्टरों का स्वास्थ्य परीक्षण विभाग कराएगा। अनफिट होने पर उनकी सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति होगी।
पुनर्नियुक्ति पर कार्यरत डॉक्टर की मासिक रिपोर्ट अस्पताल के प्रभारी तैयार करते हैं। डॉक्टरों के चयन के बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। जो भी डॉक्टर अपनी सेवाएं ढंग से नहीं दे पा रहे हैं। इसे लेकर अस्पताल प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. रतन पाल सिंह सुमन, स्वास्थ्य महानिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें