फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंजीकरण न करने से छूटी छात्र की प्री बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माल। क्षेत्र की मवई पंचायत के मजरे बरगदिया गांव निवासी सरोज कुमार ने एक विद्यालय पर छात्र भतीजे अनमोल का पंजीकरण न करने की शिकायत सोमवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। आरोप है कि पंजीकरण न करने से वह प्री बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भतीजे अनमोल ने माल के शिवाजी शिक्षा निकेतन से नौवीं पास कर बरगदिया स्थित निजी स्कूल में दसवीं में प्रवेश लिया था। स्कूल पूरे सत्र की फीस लेकर पढ़ाई कराता रहा। जब अनमोल प्री बोर्ड परीक्षा देने गया तो स्कूल की ओर से कहा गया कि जिस स्कूल से नौवीं पास कर आए हो उसने पंजीकरण नंबर ही नहीं दिया था। इस कारण पंजीकरण नहीं हो पाया। इससे अनमोल मानसिक रूप से परेशान है।


बीईओ वंशीधर श्रीवास्तव ने बताया कि अभी स्कूलों में छुट्टी चल रही है। पोर्टल की शिकायत कार्यालय आने पर जांच कर कार्रवाई के लिए उचित आख्या भेजी जाएगी। विद्यालय प्रबंधक से कई बार मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइट नंबर पहुंच से दूर बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें