फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंत्री का निर्देश...संयुक्त कमेटी करे जाम से राहत के इंतजाम

विज्ञापन
अ​धिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। शहर में जाम की बढ़ती समस्या पर अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे ''जाम का हो इंतजाम'' अभियान को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को बटलर रोड स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, ट्रैफिक व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी अधिकारियों को प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण कर एक्शन प्लान तैयार करने और उस पर तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के निर्देश दिए।



सुरेश कुमार खन्ना जिले के प्रभारी भी हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि यातायात, एलडीए और नगर निगम के अधिकारियों को शामिल करते हुए एक कमेटी बनाई जाए। ये कमेटी जाम लगने वाले स्थानों की स्थिति के हिसाब से तय करे कि कहां बैरिकेडिंग लगाने की जरूरत है, कहां डायवर्जन व वन-वे करने की। किसी भी हालत में आम जन मानस को जाम से राहत दिलाने के इंतजाम तलाशे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाम की समस्या पर चिंतित हों अधिकारी

मंत्री ने कहा कि शहर में आबादी बढ़ रही है। इसी हिसाब से वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। राजधानी होने के नाते बाहर के जिलों से भी बड़ी संख्या में वाहन आते रहते हैं। सरकार निरंतर अवस्थापना सुविधाओं का विकास कर रही है। जरूरत है उपलब्ध संसाधनों के जरिये आम जनमानस को जाम से मुक्ति दिलाने की। जिम्मेदार अधिकारी जाम की समस्या पर चिंतित हों और उस पर कार्य करें। छुट्टी के समय स्कूलों के सामने लगने वाले जाम के लिए प्रबंधकों से बात करें। निगरानी के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो। यह भी ध्यान रखें कि विधानसभा के गेट नंबर-7 और 8 के सामने से सुबह 9 से रात 9 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें