फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के सरोसा भरोसा निवासी छठवी के छात्र नैतिक रावत (12) का शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर हंसखेड़ा के कॉम्प्लेक्स में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


छात्र अपने चचेरे भाई सागर के साथ साइकिल चला रहा था जब दो युवक उसे यह कहकर ले गए कि उसके पिता बुला रहे हैं।

छात्र के पिता सरोसा भरोसा निवासी राजगीर मिस्त्री आनंद रावत के मुताबिक सागर ने पास में बकरी चरा रही मौसी को जानकारी दी। मौसी आनन-फानन घर पहुंचीं और आनंद के अपहरण की बात बताई।

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने टीम के साथ हंसखेड़ा जाने वाले मार्ग पर दो तरफ घेराबंदी कर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। तीन आरोपियों अतुल यादव, नवनीत यादव और युद्धवीर सिंह को गिरफ्तार किया। एक आरोपी उज्ज्वल यादव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने हुक्का बार में काम कराने के लिए छात्र का अपहरण किया था। मौके से हुक्के और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें