फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम के प्रेशर में आकर हाईस्कूल के स्टूडेंट ने लगाई फांसी, मौत

Sat, 17 Feb 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

लखनऊ में हाईस्कूल के छात्र ने परीक्षा में फेल होने के डर से शुक्रवार रात कमरे में फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर गाजीपुर सुजीत राय ने बताया कि सेक्टर 16 निवासी बबलू का बेटा शादाब (17) निजी विद्यालय मेें हाई स्कूल का छात्र था। उसकी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। शुक्रवार शाम उसने अपने कमरे में पंखे से कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन


परिवारीजन खाने के लिए उसका इंतजार कर रहे थे। लेकिन काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता बुलाने गए। कई बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांका तो शादाब फंदे से लटक रहा था। बबलू ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी जुट गए।

तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता से पूछताछ की गई तो पता चला कि शादाब हाईस्कूल की परीक्षा में सख्ती होने के कारण डर गया था। उसे डर था कि कहीं फेल न हो जाए। हालांकि परिवार के लोग उसे प्रोत्साहित कर रहे थे कि परीक्षा में शामिल हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें