फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर हड़ताल होने से बेहाल हुए लोग, अब हालात सामान्य

Sun, 05 Jun 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दोपहर में अचानक से पेट्रोल पंपों ने हड़ताल कर दी। करीब 12 बजे से शुरू हुई इस हड़ताल की वजह रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर शुरू हुआ हंगामा और धरना प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन


ऐसे में करीब तीन बजे तक पूरे शहर में पेट्रोल, डीजल की बिक्री ठप रही। पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में डलवाने पहुंचे लोगों को भी ऐसे में वापस लौटना पड़ा।

किसी तरह जिला प्रशासन और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर हड़ताल और प्रदर्शन खत्म कराया। इसके बाद करीब तीन बजे दोपहर में हड़ताल खत्म हो सकी।

घटतौली के आरोप को लेकर हंगामा विकासनगर क्षेत्र में रिंग रोड स्थित भरथना फिलिंग स्टेशन पर रहा। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर भारतीन किसान यूनियन अवध (राजू गुप्ता गुट) के एक पदाधिकारी तारा सिंह बिष्ट अपनी एसयूवी में डीजल डलवाने शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे गए थे।

जांच की मांग की लेकिन नहीं निकला कोई हल

धरने पर बैठे लोग - फोटो : amar ujala
बिष्ट ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी का टैंक फुल कराया। उनका कहना है कि टैंक में पहले से 26 लीटर तेल होने के बावजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने 55 लीटर डीजल भर दिया।

जब तारा सिंह ने इसका विरोध किया तो कर्मचारी उससे अभद्र व्यवहार करने लगे। इस पर तारा सिंह ने 3060 रुपये का भुगतान किया।

उन्होंने पर्ची कटाने के बाद गाड़ी वहीं खड़ी कर दी। इस मामले की शिकायत उन्होंने विकासनगर थाने में दी। इसके साथ ही टेक्‍नीकल इंजीनियर को बुलाकर तेल मीटर की जांच कराने की मांग की लेकिन कोई हल नहीं निकाला जा सका।

रविवार को सुबह करीब 11 बजे घटतौली का आरोप लगाते हुये भाकियू अवध से जुड़े किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने घेराव करके पेट्रोल पंप जबरदस्ती बंद करा दिया। इसके साथ ही वहीं धरने पर बैठ गये। किसानों की इस हरकत से पुलिस और जिला प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

पेट्रोल पंपों पर लगने लगी वाहनों की लाइनें

लखनऊ पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने भी इसके बाद करीब 12 बजे पूरे जिले के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल घोषित कर दी। इससे अचानक से लोगों को पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो गया। पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लाइन लगने लगी।

किसान यूनियन और पेट्रोल पंप डीलर्स के आमने-सामने आने पर जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। इसके बाद करीब तीन बजे पूरे मामले पर समझौता कराया जा सका।

जिला प्रशासन ने भी किसानों को पांच दिन के भीतर पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत की जांच कराने का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन खत्म कराया।

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने भी इसके बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। हां, लोगों को जरूर तीन घंटे के लिए मुसीबत का सामना पूरे शहर में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की वजह से करना पड़ गया।
विज्ञापन

परेशान भटकते रहे लोग

पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की वजह से लोग परेशान अपने वाहनों को लेकर भटकते रहे। रिंग रोड पर हुए प्रदर्शन के चलते पुराने लखनऊ, अशोक मार्ग, अलीगंज, हजरतगंज, कानपुर रोड सहित पूरे शहर में पेट्रोल-डीजल करीब तीन घंटे तक नहीं मिला। इसकी वजह से पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों की कतार लगी रही।

पेट्रोल पंप बंद हुए तो पहुंचे अधिकारी
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के हड़ताल की घोषणा होते ही हड़कंप मचना शुरू हो गया। आस-पास के कई पेट्रोल पंप के मालिक भी भरथना फिलिंग स्टेशन पर पहुंच गये और पुलिस से किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

ऐसे में डीएम राजशेखर के निर्देश पर एडीएम आपूर्ति, एसीएम-5, सीओ महानगर, एसओ विकासनगर, इंस्पेक्टर गुडंबा समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इन अधिकारियों ने किसी तरह किसान नेताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें