नेपाल सीमा से सटे खम्हरिया चौधरी गांव में रविवार दोपहर बाद गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई।
दो युवक झुलसने से घायल हो गए। ये युवक रविवार दोपहर बाद क्रिकेट मैच खेलने गए थे।
जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर खम्हरिया चौधरी गांव में दोपहर बाद दो बजे के आसपास युवक क्रिकेट खेल रहे थे। बदली के बीच शुरू हुई बूंदाबांदी से बचने के लिए युवक आसपास छिप गए।
इनमें से पुरैना रघुनाथपुर निवासी नवजोत कुमार (22) पुत्र जयप्रकाश, रोहित (20) पुत्र राम शरीफ, बस्थनवा निवासी फिरोज (17) पुत्र नादिर व वकील (18) पुत्र जुग्गा आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।