फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मुख्य सचिव बोले, पराली जलाने पर पाबंदी का सख्ती से अनुपालन कराएं

Tue, 05 Nov 2019 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
पराली
विज्ञापन

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए हेतु पराली जलाने पर पाबंदी के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी रबी की फसल में बेसहारा जानवरों से क्षति होने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक जिले में एसडीएम व तहसीलदार को प्रमाणत्र देना होगा कि उनके क्षेत्र में कोई गोवंश निराश्रित नहीं है।

मुख्य सचिव सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केमाध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण स्थलों के क्रियाशील होने पर उनमें पशुओं को क्षमता के अनुरूप रखा जाए। इच्छुक एनजीओ से गोवंश संरक्षण केंद्रों का संचालन करा सकते हैं लेकिन उन्हें जमीन ट्रांसफर नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि चारे व पानी के अभाव और ठंड के कारण प्रशासन की लापरवाही से किसी भी गोवंश की मृत्यु कतई न होने पाए। उन्होंने हरदोई व अन्य जिलाधिकारियों द्वारा मामला संज्ञान में लाने पर अस्पतालों में बेहतर सफाई की व्यवस्था न करने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्यवाही कर ब्लैक लिस्टेड कराने के निर्देश दिए। 

उन्होंने शरद ऋतु में निराश्रित लोगों को ठंड से बचाने के लिए उनके कंबल खरीदने की प्रक्रिया नियमानुसार यथाशीघ्र प्रारंभ की जाए। आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों का निर्माण कराकर यह सुनिश्ति कराया जाए कि प्रदेश में खुले स्थान पर, सड़क पर या सड़क के किनारे कोई भी व्यक्ति सोने के लिए विवश न होने पाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित थे।
--

विज्ञापन

अफवाहों पर रोक के लिए बनाएं कंट्रोल रूम

राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में पुलिस व प्रशासन के एक-एक अधिकारी को तैनात करते हुए एक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। इस कंट्रोल रूम से जिले में अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्राथमिकता पर कार्यवाही की जाए। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों की ड्यूटी होगी कि वे संवेदनशील स्थितियों पर कड़ी नजर रखकर वास्तविक हालात की जानकारी आम लोगों को देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

गौतमबुद्धनगगर व हापुड़ के डीएम से जताई नाराजगी
मुख्य सचिव ने आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड कम तादाद में बनाए जाने एवं उनका वितरण भी कम होने पर गौतमबुद्धनगर व हापुड़ के जिलाधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति में पिछड़े जिलों के अधिकारी गांवों में कैंप लगाकर डोर-टू-डोर पात्र लाभार्थियों को कार्ड वितरण कराएं।

जिला अस्पतालों का निरीक्षण करें डीएम
मुख्य सचिव ने डेंगू एवं संक्रामक रोगों के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक उपचार एवं दवाइयों की व्यवस्थाएं कराने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं जिला अस्पतालों का निरीक्षण करें और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।

किसान सम्म्मान निधि की किस्त एक दिसंबर तक भेजे
राजेन्द्र कुमार तिवारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को तृतीय किस्त की धनराशि एक दिसंबर तक उनके खाते में स्थानांतरित कराएं। पात्र किसान परिवारों को लाभान्वित करने के लिए 5 से 15 नवंबर तक अभियान चलाकर चलाएं। गांववार आधार कार्ड में नाम एवं एकाउंट नंबर का संशोधन कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें