फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारबाग : फुटपाथ पर पटरी दुकानदार, वेंडिंग जोन पर ऑटो-टेंपो

विज्ञापन
विज्ञापन
चारबाग के पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने की योजना फेल हो गई है। स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने व यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए नगर निगम ने पिछले दिनों रवींद्रालय के बाहर सड़क पर पीली पट्टी खींचकर वेंडिंग जोन बनाए थे।
विज्ञापन

इसमें पटरी दुकानदारों को ब्लॉक आवंटित किए थे, लेकिन नगर निगम, पुलिस व पीडब्ल्यूडी में समन्वय न होने ये पटरी दुकानदार फुटपाथ पर फिर काबिज हो गए है और वेंडिंग जोन में ऑटो-टेंपो वाले। अब संबंधित जिम्मेदार एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
पटरी दुकानदार बोले- सुविधाओं का नहीं रखा ख्याल
पटरी दुकानदारों का कहना है कि वेंडिंग जोन स्टेशन से अधिक दूर है। इसी जगह सवारी वाहन भी खड़े रहते हैं। ऐसे में दुकानदारी चौपट हो रही थी और हादसे का भी डर था। पटरी दुकानदारों के संगठन के पदाधिकारी चंद्रभान गुप्ता का कहना है कि नगर निगम यदि जिम्मेदार विभागों संग मिलकर काम करे तो व्यवस्था सुधर जाएगी।
विज्ञापन

नहीं ली सहमति
लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित का कहना है कि नगर निगम या पुलिस ने वेंडिंग जोन बनाने को लेकर न तो यूनियन से बात की और न ही पटरी दुकानदारों से। वेंडिंग जोन में दुकानें लगेंगी तो ऑटो-टेंपो वाले वहां नहीं रुकेंगे।
हमारा काम केवल वेंडिंग जोन बनाना
नगर निगम के वेंडिंग जोन प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि हमारा काम वेंडिंग जोन बनाकर जगह देना है। अगर पटरी दुकानदार दूसरी जगह रेहड़ी लगा रहे हैं तो पुलिस कार्रवाई करे। करीब 300 पटरी दुकानदार चारबाग पर वेंडिंग जोन में शिफ्ट किए गए थे। ट्रैफिक में सुधार ट्रैफिक पुलिस खुद कराए। इसमें नगर निगम सहयोग देगा।
पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करना पुलिस का काम नहीं
डीसीपी (पश्चिम) सोमेन वर्मा का कहना है कि पटरी दुकानदार यदि फुटपाथ पर दोबारा काबिज हो गए हैं तो नगर निगम नियमानुसार कार्रवाई करे। पुलिस का काम कानून-व्यवस्था संभालना है न कि पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करना। नगर निगम ने इस बाबत कभी मदद नहीं मांगी।
अवध चौराहे पर पुलिस हुई चुस्त, जाम से मिला थोड़ा आराम
ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी बढ़ने से आलमबाग के अवध चौराहे पर जाम की समस्या काफी कम हुई है। इसके लिए अब चौराहे पर वाहनों का लोड बढ़ने पर ऑटोमैटिक सिग्नल बंद कर देते हैं। फिर जिस तरफ से वाहनों का अधिक लोड होता है, उधर के वाहनों को तुरंत चौराहा पार कराते हैं। इस बीच रास्ता न बाधित हो, इसके लिए चौराहे के अन्य रास्तों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान खड़ेे होकर दूसरे वाहनों को आगे बढ़ने से रोके रहते हैं। इससे अवध चौराहे पर जाम से एक हद तक राहत मिल गई है।
पर, ऑटो व ई-रिक्शा पर अब भी अंकुश नहीं
बृहस्पतिवार दोपहर भी अवध चौराहे के वीआईपी रोड मोड़ पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में आटो व ई-रिक्शा खड़े होने से अन्य वाहन सवाराें को परेशानी करना पड़ा।
इधर, बैरिकेडिंग बन रही जाम की वजह
सरोजनीनगर। कानपुर रोड स्थित शहीद पथ तिराहे पर लगी बैरिकेडिंग के चलते बृहस्पतिवार को भी जाम की समस्या रही। शाम को तो शहीद पथ तिराहे पर विपरीत दिशा से वाहनों के निकलने से जाम लगा। इससे शहीद पथ तिराहे से नादरगंज तिराहे तक कई घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें