फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल हुए 88 नए गांवों में लगेंगे हैंडपंप और स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की सीमा में आए 88 गांवों में हैंडपंप और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके अलावा विशेष गैंग बनाकर रोस्टर के आधार पर साफ-सफाई कराई जाएगी। साथ ही सरकारी जमीन चिह्नित करने का काम भी जल्द पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि पहले चरण में इन गांवों में चौराहे व तिराहों पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक को दिए गए हैं। इसके अलावा गांवों में कितने मार्ग प्रकाश बिंदुओं को लगाए जाने की जरूरत है, इसकी रिपोर्ट भी जल्द देने को कहा गया है। जहां पेयजल की सबसे अधिक आवश्यकता है वहां जलकल विभाग हैंडपंप लगवाएगा। इसके अलावा सभी 88 गांवों में जहां हैंडपंप लगाए जाने हैं, उसे लेकर जल निगम को प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। इसके लिए बजट की मांग शासन से की जाएगी।
अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि जो नए 88 गांव नगर निगम की सीमा में आए हैं, उनमें जिन स्थानों पर अभी पेयजल और मार्ग प्रकाश की सबसे अधिक जरूरत है, वहां काम कराने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हैं। साथ ही जनसुविधाओं की कितनी जरूरत है उसकी रिपोर्ट भी जल्द तैयार कराने के निर्देश दिए भी संबंधित अधिकारियों को नगर आयुक्त की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम भी जल्द किए जाएंगे पूरे
- नए गांवों के उन भवनों का रिकॉर्ड गृहकर के लिए कंप्यूटर में जल्द फीड किया जाएगा जो उसके दायरे में आ रहे हैं।
- मुख्य अभियंता सिविल और तहसीलदार संयुक्त रूप से 88 गांवों के लेखपालों से संपर्क कर सीमाओं का चिह्नांकन कराएंगे
- विस्तार के बाद नगर निगम सीमा के पिलर शहर में लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें