फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशु बन रहे हैं बड़ी समस्या, किसानों को रखवाली भत्ता दे सरकार : लल्लू

Wed, 29 Jan 2020 09:44 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर इस मामले में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यागी सरकार को गो सरंक्षण व फसल की बर्बादी रोकने को कांग्रेस शासित प्रदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिए। लल्लू ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जब तक समुचित गौशालाओं का बेहतर प्रबंधन नहीं हो पाता तब तक सरकार छुट्टा पशुओं से पीड़ित किसानों को रखवाली भत्ता दे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में आवारा गौवंश किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान छुट्टा पशुओं से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर किसानों की फसलें बर्बाद कर देने पर तुली है। स्थिति यहां तक आ गयी है कि अवारा पशु कई जनपदों में किसानों की मौत का कारण बन चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि गोंडा के परसपुर में एक किसान को छुट्टा सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला और इस प्रकार की घटनाएं आए दिन सुर्खियां बन रही हैं। परेशान किसान सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टा जानवरों को कैद कर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। किसानों की फसल छुट्टा जानवरों की भेंट चढ़ रही है वह खुद को बहुत ही निराश और हताश महसूस कर रहा है। लल्लू ने कहा है कि रबी सीजन में किसानों के लिए आवारा पशु तबाही का कारण बन गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने किसानों की फसलों को अवारा पशुओं से बचाने के लिए जो योजना बनाई और बजट का जो प्राविधान किया है वह नाकाफी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी सरकार गौ वंश के संरक्षण और छुट्टा जानवरों से फसलों की बर्बादी को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने और किसानों को समुचित आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें