लखनऊ में कॉफी हाउस ऐसा ठिकाना रहा है जहां एक जमाने में लखनऊ की ही नहीं बल्कि प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां बैठी मिल जाया करती थीं। वीर बहादुर सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। कॉफी हाउस में नियमित रूप से उनकी बैठकी होती थी।
वीर बहादुर सिंह के साथ बैठने वालों में वरिष्ठ पत्रकार राजनाथ सिंह सूर्य, गिरधारी लाल पाहवा, फोटोग्राफर सतपाल प्रेमी, कामिल किदवई, जवाहर अग्रवाल, यूपी सिंह प्रमुख थे। वह मंत्री व मुख्यमंत्री बनने के बावजूद कॉफी हाउस के अंदर साधारण नागरिक के रूप में ही आया करते थे।
सिक्योरिटी व अफसरों को कॉफी हाउस के बाहर ही छोड़ देते थे। वह जब कॉफी हाउस में आकर बैठते तो मेजों से दूसरी मेज जोड़कर बैठने वालों का दायरा बड़ा होता चला जाता।