फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग्य हो तो बीकेवाई भाई जैसा

Tue, 07 Jan 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग से जुड़े एक अफसर हैं जिनके सामने आईएएस अफसर तक नहीं टिक पा रहे। उनकी ताकत का एहसास करना है तो यह छोटी सी बानगी काफी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वह भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के एक क्षेत्रीय कार्यालय में यहां तैनात थे। बाद में अपना महकमा उन पर इस कदर मोहित हुआ कि उन्हें अपने यहां बुलाकर मिठास घोलने वाली एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी।

मगर वह हैं अब भी महकमे के शीर्ष पद से छोटे ओहदे पर, वह भी उनके बराबर दूसरे अधिकारी भी हो सकते हैं। हाल में सरकार ने वहां एक आईएएस अफसर की तैनाती की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक वह कुछ समझ पाते, उनका तबादला हो गया। उसी बीच उनके बराबर वाले पद पर एक आईएएस अफसर की तैनाती हुई थी।

अब अगर आईएएस के जाने के बाद किसी को चार्ज मिलता तो बराबर वाले पद पर तैनात आईएएस को। मैडम का भी तबादला हो गया। बीच में राजधानी में तैनात एक अफसर ने वहां अपनी पोस्टिंग कराई।

पर यह क्या, उन्हें जॉइन करने के पहले ही अपना आदेश कैंसिल कराना पड़ा। अब अंदाजा लग गया होगा कि ये बीकेवाई भाई कौन हैं? अब वह ऑल इन ऑल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें