फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Storm News: आंधी-तूफान और बारिश का कहर... 50 की मौत, बिजली आपूर्ति प्रभावित; आज के लिए यह है अनुमान

Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Storm Rain Deaths: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है।
विज्ञापन
आंधी से गिरी टिन शेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 UP Weather News: प्रदेश में बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह तक के बीच लगभग पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश ने तबाही मचाई। इस बीच पेड़ और दीवार गिरने से हुए हादसों में 50 लोगों की मौत हो गई। बिजली के पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई।

विज्ञापन


बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटे तो मेरठ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। आगरा, अलीगढ़ क्षेत्र के साथ प्रदेश के अन्य पूर्वी इलाकों में भी 50 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे कई इलाकों में टिन की छतें व छप्पर उड़ गए।

राजधानी लखनऊ के साथ अवध के 12 जिलों में बुधवार देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बिजली गिरने से अंबेडकरनगर के कुसुमखोर गांव के अजय सिंह उर्फ गुड्डू (48) की मौत हो गई। दीवार गिरने से अमेठी के मैंझार गांव में सीतापति (59) और अयोध्या में रुदौली निवासी सूर्यकला (55) ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

ब्रज में भी 17 लोगों की जान चली गई। इनमें आगरा में तीन, कासगंज में चार महिलाओं सहित 6 लोगों की जान चली गई। एटा में पांच, फिरोजाबाद में दो महिलाओं, टूंडला में एक बच्चे की मौत हो गई। बंदायूं के बिल्सी में गिरी दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।

मुरादाबाद मेंं आंधी के दौरान हवा के झोंके से छत से गिरी महिला की मौत हो गई। कानपुर व आसपास और बुंदेलखंड के जिलों में 22 लोगों की माैत हो गई। इनमें फतेहपुर में पांच, औरैया में चार, कानपुर और कन्नाैज में तीन-तीन, इटावा और कानपुर देहात में दो-दो और बुंदेलखंड के झांसी में दो, चित्रकूट में एक व्यक्ति की माैत हो गई। 

आजमगढ़ के अतरौलिया बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हाथरस में एक युवक, अलीगढ़ में एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा पश्चिम यूपी के मेरठ में एक, बागपत में दो लोगों की मौत हो गई।

आज भी बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में और बढ़ोतरी आएगी। इससे बूंदाबांदी के साथ पारा गिरने से राहत मिलेगी।
यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बारिश से गिरा पारा, खत्म हुआ लू का असर; कल इन जिलों में बारिश-वज्रपात का पूर्वानुमान
विज्ञापन

सीएम ने दिए तत्काल राहत कार्य के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि में प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। साथ ही, सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजें, ताकि इस संबंध में आगे कार्यवाही की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें