फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : बारिश के बाद गिरा पारा, खत्म हुआ लू का असर; आज इन जिलों में बरसात और वज्रपात का है अनुमान

Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया है। 
 
विज्ञापन
यूपी में कल भी बदला रहेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी के 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी किया है। इन इलाकों में कहीं कहीं वज्रपात की चेतावनी के साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बुधवार की रात से बृहस्पतिवार के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बूंदाबांदी हुई। वहीं बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटे तो मेरठ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। तराई इलाकों समेत आगरा, अलीगढ़ क्षेत्र के साथ प्रदेश के अन्य पूर्वी इलाकों में भी कहीं कहीं 50 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं देखने को मिली। बुंदेलखंड के बांदा, झांसी आदि में गर्म हवाएं चली लेकिन हल्की बूंदाबांदी से यहां भी शुक्रवार से तापमान में गिरावट आएगी और लू की परिस्थितियां कमजोर होंगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में और बढ़ोतरी आएगी। इससे पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी और पारा गिरने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


 यहां है मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें