फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीते पाए गए तो छप सकती है फोटो

Wed, 22 Apr 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीने और पुड़िया फांकने वालों की फोटो सोशल साइट पर वायरल होगी। इसके लिए कानपुर की डीएम ने शहर के जागरूक नागरिकों से ऐसे लोगों की फोटो खींचने की अपील की है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि इन लोगों की फोटो फेसबुक, व्हाट्स एप जैसी साइट्स पर भी डाले ताकि ये लोग तंबाकू का सेवन से बाज आए। इस मौके पर कलेक्ट्रेट, जेल और अन्य सरकारी दफ्तरों, स्कूलों में तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

मर्चेंट चेंबर में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी रोशन जैकब ने स्कूल-कालेजों और दफ्तरों समेत सभी सार्वजनिक स्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

तंबाकू के खिलाफ ली शपथ

इस दौरान एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. आरपी यादव समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने सभी कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई। जेलर एके सिंह ने बताया कि जेल में सभी बंदियों और कर्मचारियों की शपथ दिलाई।
 
उधर विकास भवन समेत सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें