फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22546) पर शनिवार रात शरारती तत्वों ने बरेली में पथराव कर दिया। इससे चेयरकार बोगी सी-8 की खिड़की का कांच टूट गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे से की।
विज्ञापन

बोगी सी-8 में लखनऊ के शारदानंद पांडेय के छोटे भाई यात्रा कर रहे थे। शारदानंद ने सोशल मीडिया एक्स पर रेलवे से दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके भाई की सीट के पास की खिड़की पर पत्थर लगा। इससे शीशा टूटने से यात्री दहशत में आ गए। रेलवे ने इसकी सूचना आरपीएफ कंट्रोल रूम को दी। देर रात लखनऊ पहुंचने पर शीशा बदला गया।

कुछ दिन पहले आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के मेरठ जाते वक्त मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी पर हरदोई में शरारती तत्वों ने पथराव किया था। लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी रायबरेली के पास पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें