फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मांग के मुकाबले आधे भी नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर

विज्ञापन
गैस संकट।
विज्ञापन
लखनऊ। विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की दावत का जिम्मा संभालने वाले कैटरिंग कारोबारी सिलिंडर के इंतजाम में ही पस्त हैं। सख्त नियमों की वजह से उन्हें जरूरत के मुताबिक सिलिंडर नहीं मिल रहे, जबकि गैस कंपनियां व आपूर्ति विभाग पर्याप्त सप्लाई का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


कैटरिंग कारोबारियों का कहना है कि जितनी जरूरत है, सिर्फ उसके आधे ही सिलिंडर मिल रहे हैं, उसमें भी तमाम जद्दोजहद करनी पड़ती है। पहले शादी वाले परिवार के पास कार्ड लेने जाना पड़ता है। इसके बाद एडीएम के पास गुहार लगानी पड़ती है, फिर कुछ सिलिंडरों की स्वीकृति हो पाई तो गैस एजेंसियों की मनुहार करनी पड़ती है। ऐसे में कैटरर्स का सारा समय सिर्फ सिलिंडर की व्यवस्था करने में खर्च हो जा रहा है।



खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त से करेंगे मुलाकात

उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि हम कारोबार कम, अफसरों के चक्कर ज्यादा लगा रहे हैं। समस्या के निदान के लिए सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आयुक्त से मुलाकात करेंगे।

गैस संकट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें