हवाई अड्डे की बाहरी सुरक्षा अब स्पेशल टास्क फोर्स के हवाले
रहेगी।
इस टास्क फोर्स में जिला प्रशासन सहित एलडीए, नगर निगम, वन विभाग व
पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे।
यह टॅस्क फोर्स पर्यावरण के मानकों के
अनुपालन के साथ हवाई अड्डा क्षेत्र के दो से दस किमी दायरे में मांस मछली
बेचने वाली दुकानों पर रोक लगाएगी।
जिससे हवाई अड्डा क्षेत्र की सुरक्षा को
खतरा बनने वाले पक्षियों व आवारा पशुओं को रोका जा सके।
इसके साथ ही यह
टास्क फोर्स हवाई अड्डा क्षेत्र के आसपास के इलाकों में अवैध खनन, अवैध
होर्डिंग, अवैध वन लकड़ी कटान की रोकथाम के लिए भी सीधे तौर पर जिम्मेदार
होगी।
यह जानकारी जिलाधिकारी राजशेखर ने दी। वे सोमवार को मंडलायुक्त
कार्यालय में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा की
पर्यावरण प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
जिलाधिकारी
ने बताया कि गठित टास्क फोर्स हर माह की पहली तारीख को संयुक्त बैठक कर
नियमित कार्रवाई की समीक्षा भी करेगी।
टास्क फोर्स के सदस्य एयरपोर्ट के
आसपास संचालित मांस-मछली के दुकानदारों को समझाएंगे कि उनके वेस्ट मटेरियल
से हवाई जहाज व यात्रियों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।