फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों से की जाए वेतन की रिकवरी, एसटीएफ ने शासन को भेजे पत्र में दिया सुझाव

Thu, 01 Nov 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक दो दर्जन से अधिक फर्जी शिक्षक पकड़े जा चुके हैं और दर्जन भर से अधिक फर्जी शिक्षक इस्तीफा देकर भाग चुके हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ ने शासन को पत्र लिखकर इन फर्जी शिक्षकों को वेतन के रूप में दिए गए सरकारी धन की रिकवरी कराने का सुझाव दिया है। साथ ही कहा है कि जो लोग इन फर्जी शिक्षकों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए।

एसटीएफ ने खड़े किए हाथ 
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह के अनुसार, प्रदेश में लगभग पांच हजार फर्जी शिक्षक हैं। एसटीएफ ने अब तक मथुरा, महराजगंज, बलरामपुर समेत आधा दर्जन जिलों में कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक फर्जी शिक्षक पकड़े हैं। एसटीएफ को लगातार शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते वह कार्रवाई नहीं कर पा रही है। 

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की जांच की रफ्तार सुस्त
बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद हर जिले में ऐसे मामलों की जांच के लिए एक समिति बनाई थी जो पांच महीने में भी अपनी रिपोर्ट नहीं दे सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें