फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti: एसटीएफ ने शासन को सौंपी सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले की रिपोर्ट, सुरक्षा चूक का भी किया जिक्र

Thu, 06 Jun 2024 09:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रिपोर्ट में गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी और वांछितों का ब्योरा दिया गया है और सुरक्षा चूक का भी जिक्र किया गया है। अभी प्रिंटिंग प्रेस के मालिक से पूछताछ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट बीते दिनों शासन को सौंप दी है। इसमें पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी और वांछितों के बारे में उल्लेख करने के साथ ही सुरक्षा में हुई चूक का भी विस्तार से जिक्र किया गया है। बता दें कि एसटीएफ की मेरठ यूनिट पेपर लीक से जुड़े एक मुकदमे की अभी विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ को अभी पेपर छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस के मालिक से पूछताछ करनी है, हालांकि वह पेपर लीक होने के बाद अमेरिका जाने के बाद से वापस नहीं आया है। एसटीएफ की मेरठ यूनिट प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के अहमदाबाद स्थित पते पर तीन नोटिस भेज चुकी है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में भाजपा की हार... अचूक रहा सपा के अवधेश का साइलेंट मैनेजमेंट, पलट गई बाजी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - क्या फिर बड़ा फैसला लेंगी मेनका गांधी?... जीत के बावजूद न मिला था केंद्र में मंत्रालय
विज्ञापन


बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 18 व 19 फरवरी को लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था। पेपर लीक गिरोह ने अहमदाबाद स्थित प्रिंटिंग प्रेस से ट्रांसपोर्ट कंपनी को भेजे गए वेयरहाउस से दोनों दिन की दूसरी पालियों का पेपर चोरी करके फोटो खींच ली थी।

इस मामले में एसटीएफ ने मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा, रवि अत्री, डॉ. शुभम मंडल, दिल्ली पुलिस के सिपाही विक्रम बहल, शरद सिंह, दीप उर्फ दीपक, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, विनोद कुमार, नवीन कुमार, महेंद्र, अभिषेक शुक्ला, शिवम गिरि, रोहित कुमार समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें