फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF: दो कंपनियों की साठगांठ से कराई गईं संविदा कर्मियों की नियुक्ति, प्रो. पाठक के मामले में खुलासा

Mon, 14 Nov 2022 09:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एसटीएफ प्रो. विनय पाठक के मामले की जांच कर रही है। इस क्रम में टीम के हाथ कई अहम सुबूत हाथ लगे हैं। संविदा कर्मियों की नियुक्ति में गड़बड़ी की गई थी। यहां तक कि कई ऐसे लोगों की भी नियुक्ति की गई है जिनके दस्तावेज सही नहीं थे।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. विनय पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक के मामले में एसटीएफ के हाथ कई अहम सुबूत लगे हैं। एसटीएफ की जांच में कमीशनखोरी के साथ प्रो. पाठक के विभिन्न संस्थानों में तैनाती के दौरान हुए निर्माण कार्य, परीक्षा व नियुक्तियों को शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन


इसी क्रम में संविदाकर्मियों की नियुक्ति के मामले में दो कंपनियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इन कंपनियों ने पांच विश्वविद्यायलों में संविदाकर्मियों की नियुक्ति कराई थी।

ये भी पढ़ें - बजट न मिलने से चरमरा गईं वृद्धाश्रम की व्यवस्थाएं, चालू वित्त वर्ष में नौ जिलों को नहीं किया कोई भुगतान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसी भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में करा सकेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री, सभी जिला मुख्यालयों पर लागू होगी


इस धांधली में साक्ष्य हाथ लगते ही एसटीएफ की दो टीमें एकेटीयू और छत्रपति शाहूजी महाराज विवि पहुंचीं। जांच एजेंसी ने इन संस्थानों के करीब 11 कर्मचारियों से पूछताछ की है। यह पूछताछ शनिवार देर शाम हुई।  एसटीएफ के एक अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में नियुक्तियों के खेल के अलावा कई अन्य मामलों की भी जानकारी हाथ लगी है। आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से भी ऐसे साक्ष्य हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फर्जीवाड़ा कर नौकरी करने वालों पर एसटीएफ  की नजर है। यह भी पता चला है कि प्रो. पाठक के एकेटीयू के कार्यकाल के दौरान कुछ ऐसे लोगों की भर्ती भी की गई, जिनके प्रमाण पत्र सही नहीं थे।

अयोग्य लोगों को असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सर्विस प्रोवाइडर की नौकरी दे दी गई। इन सभी की सूची तैयार कर ली गई है। इनसे सोमवार को पूछताछ की जा सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें