फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पैसे मांगने पर सौतेले पिता ने बेटे के पेट पर एक के बाद एक लात मारी, आंते फटने से तड़पकर मौत

Sat, 01 Jan 2022 05:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आशियाना इलाके में एक बेटे द्वारा समोसे बेचकर जुटाए गए पैसे वापस मांगने पर पिता ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पेट पर लातें मारने से बेटे की आंतें फट गई थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना इलाके में एक नशेड़ी ने अपना पैसा मांगने पर सौतेले बेटे को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक के मामा की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


उन्नाव के बांगरमऊ का रहने वाला अजय कश्यप (24) आशियाना थाना क्षेत्र के बगली गांव में किराए के मकान में सौतेले पिता दीपू कश्यप संग रहता था। दीपू व अजय सड़क पर घूमकर समोसे बेचते थे। कमाई की रकम अजय अपने सौतेले पिता दीपू के पास जमा करता था। बुधवार रात अजय ने दीपू से कुछ रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। पता चला कि अजय की रकम दीपू ने शराब पीकर उड़ा डाली थी। इसे लेकर झगड़ा होने पर दीपू ने अजय की जमकर पिटाई कर दी। उसके पेट पर कई लातें भी मारीं और घर से भाग गया। घर में अकेले अजय की तबीयत बिगड़ गई। उसने दिल्ली में रहने वाले अपने मामा अरविंद को फोन करके मामले की जानकारी दी।

गुरुवार रात अरविंद लखनऊ पहुंचे, लेकिन तब तक अजय की हालत काफी बिगड़ चुकी थी और घर में ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पेट पर लातें मारने से अजय की आंतें फट गई थीं। इसी के चलते उसकी मौत हुई है। अरविंद ने आशियाना थाने में अपने बहनोई व अजय के सौतेले पिता दीपू कश्यप के खिलाफ तहरीर दी है। आशियाना इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी दीपू कश्यप की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले हुई थी शादी

अजय का पिता रामबाबू भी शराबी। इसके चलते आए दिन विवाद होने पर उसकी मां अरना कश्यप ने बरसों पहले रामबाबू को छोड़कर दीपू कश्यप से दूसरी शादी कर ली थी। पहले पति से अरना के बेटे अजय व मिथुन और बेटी पूनम हैं, जबकि दूसरे पति दीपू से बेटी सपना, कल्लो व बेटा आकाश हैं। अरना इन दिनों अपने बच्चों संग दिल्ली में भाई अरविंद के पास गई थी। अरविंद ने बताया कि छह महीने पहले ही अजय की शादी कानपुर की रहने वाली आरती से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही आरती उसे छोड़कर मायके चली गई थी। अरविंद ने बताया कि अजय शांत स्वभाव का था। उसकी मौत से मां अरना समेत भाई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें