फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: मंदिर से मूर्तियां गायब कर चबूतरा तोड़ा, धरने पर बैठे विधायक

Wed, 30 Mar 2022 05:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतपुर

सार

सीतापुर के एक गांव में मंदिर से हनुमान जी व शंकर जी की मूर्तियां चोरी हो गई और मंदिर का चबूतरा तोड़ दिया गया जिससे कि हंगामा मच गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना रेउसा इलाके में मंदिर की मूर्तियां गायब करने के बाद चबूतरा तोड़ने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेवता विधायक मंदिर के सामने ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर एएसपी, सीओ समेत पूरा प्रशासनिक अमला पहुंच गया। काफी देर मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। खबर लिखे जाने तक चबूतरे का निर्माण किया जा चुका था। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया।

इलाके के गांव सेमराकलां में एक प्राचीन मंदिर स्थिति है। बुधवार सुबह वहां स्थापित हनुमान जी व शंकर जी की मूर्ति गायब मिलीं। पीपल के पेड़ के नीचे स्थित चबूतरा भी टूटा हुआ था। मंदिर के पुजारी ने विशेष समुदाय के ग्राम प्रधान पर मूर्ति गायब करने और चबूतरा तोड़ने का आरोप लगाया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी और त्यागी बाबा मौके पर पहुंच गए। विधायक ने धरना देना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर एएसपी, एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे और मान मनौव्वल का दौर शुरु हो गया तुरंत ही चबूतरे का निर्माण कराया जाने लगा साथ ही मंदिर के पास खड़े तीन ट्रैक्टरों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी ग्राम प्रधान समेत कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें