यूपी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने पर 24 जिलों की रद्द की गई परीक्षा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि योगी सरकार रोजगार देने में नाकाम है इसलिए जानबूझकर कोई भी परीक्षा पूरी नहीं होने देना चाहती है।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर समाचार शेयर करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है। युवा कह रहे हैं कि रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है। भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे।
पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद एसटीएफ की टीम जांच कर रही है। रद्द की गई परीक्षा का आयोजन आगामी 13 अप्रैल को होगा। परीक्षा का समय सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक किया जाएगा।