लखनऊ। अतुल उपवन लालबाग में सोमवार को दुर्गा पूजा प्रतिमा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। लखनऊ बंगीय नगरीय समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दशहरा व दिवाली मिलन समारोह भी हुआ।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मां काली की पूजा से हुआ। इसके बाद ट्रांसगोमती दुर्गा पूजा अलींगज, कैंट सेवा पूजा सेवा समिति सदर, पूजा समिति गणेशगंज, पूजा कमेटी रेलवे स्टेशन डालीगंज, युगांतर पूजा समिति विकासनगर, सेवा ग्राम पूजा समिति चारबाग के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। बंगीय नागरिक समाज के मुख्य संयोजक पीके दत्ता, राधे श्याम निगम, रत्ना बपुली आदि मौजूद रहे।