फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान, 17 दुकानें सील, सैकड़ों लाइसेंस निलंबित

Mon, 24 Aug 2020 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
shop seal - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

किसानों को खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रदेश भर में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदेशव्यापी विशेष अभियान में अब तक 623 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही 35 के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 17 दुकानें सील की गई हैं। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि कुल 9,747 दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए खाद के 3287 नमूने लिए गए। 517 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। 666 विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पिछले साल से 20 प्रतिशत अधिक खाद उपलब्ध
चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश में कहीं भी खाद की कमी नहीं है। अधिकारियों की देखरेख में खाद की बिक्री कराई जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20 प्रतिशत अधिक खाद उपलब्ध है। वहीं, पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा वितरण भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें