फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बिजली गिरने से एक किशोरी और दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसे

Sun, 23 Aug 2020 11:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डीह-जगतपुर
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : social media
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के गोठिया गांव के पास रविवार शाम बिजली गिरने से एक किशोरी व दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। यह घटना उस समय हुई, जब सभी जानवर चराने गए थे। बारिश में भीगने के डर से महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। दूसरी तरफ सीएम योगी ने मृतकों के परिवारीजनों को 4-4 लाख रुपये की मदद तत्काल देने के आदेश दिए हैं। गोठिया गांव के किनारे महुआ के बाग में रविवार शाम गांव के महिलाएं और बच्चे जानवर चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। बरसात से बचने के लिए सभी लोग महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक तेज बारिश के साथ बिजली

विज्ञापन


पेड़ पर गिर गई। बिजली गिरने से पेड़ की एक डाल टूट कर गिर गई, जिससे पेड़ के नीचे खड़े सभी लोग दब गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला, तब तक अंजली (20) पुत्री अमृतलाल, दीपांशी (16) पुत्री शिवकुमार, कमला (55) पत्नी श्यामलाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं गांव की रहने वाली कुमकुम (20) पुत्री शमशेर पाल, रामपती (50) पत्नी रामेश्वर, गोलू (16) पुत्र रामप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए। 

एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि बिजली गिरने से किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हुई है। एसडीएम ने बताया कि मृतक परिवारों को दैवी आपदा राहत कोष के तहत चार-चार लाख रुपये व घायलों को 12-12 हजार रुपये की सरकारी मदद भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें