फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में बयान दर्ज, ये था मामला

Sat, 28 Nov 2020 10:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लखनऊ जेलर से गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देने के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के बयान दर्ज किए गए। एमपीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने आरोपी ओर  जेलर को धमकी देने के मामले में अंतिम बहस के लिए पांच दिसंबर की तारीख तय की है। 

विज्ञापन


वहीं कोर्ट ने तत्कालीन अपर महानिरीक्षक कारागार को धमकी देने के एक दूसरे मामले में बचाव साक्ष्य पेश करने के लिए भी पांच दिसंबर की तिथि नियत की है। शुक्रवार को विशेष अदालत में इन दोनों मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी मुख्तार अंसारी पंजाब के रोपड़ जेल से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में हाजिर हुआ। 

गौरतलब है कि 28 अप्रैल 2003 को लखनऊ के जेलर एसके अवस्थी ने थाना आलमबाग में मुख्तार के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि जेल में मुख्तार अंसारी से मिलने आए लोगों की तलाशी लेने का आदेश देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


साथ ही उनके साथ गाली गलौज करते हुए मुख्तार ने उन पर पिस्तौल भी तान दी थी। वहीं एक तत्कालीन अपर महानिरीक्षक कारागार एसपी सिंह पुंढीर ने थाना कृष्णानगर में एक मार्च 1999 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें