फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राज्य स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता शुरू, 18 मंडल के बच्चे कर रहे प्रतिभाग; प्रस्तुति से मोहा मन

Sat, 09 Nov 2024 02:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में राज्य स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सुबह शुरू हो गया। इसमें 18 मंडल के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
लखनऊ में राज्य स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को राज्य स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) की ओर से किया जा रहा आयोजन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में चल रहा है। इस राज्य स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता की शुरुआत महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने की। इस दौरान वैदिक कन्या इंटर कॉलेज  की बालिकाओं ने महाकवि सुमित्रानंदन पंत की रचित सुप्रसिद्ध  सरस्वती वंदना “वर दे वीणा वादिनि वर दे… की संगीतमय प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता का परिणाम शाम को जारी होगा। 

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में मेजबान लखनऊ सहित प्रदेश भर से 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें से आठ टीमें बालकों की और आठ टीमें बालिकाओं की  हैं। बालक वर्ग में 224 छात्र और बालिका वर्ग में 209 छात्राएं शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में ब्रास बैंड और पाइप बैंड जैसे दो प्रकार के इवेंट हो रहे हैं। ब्रास बैंड प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक वर्ग में 212 प्रतिभागी, बालिका वर्ग में 112 प्रतिभागी तथा पाइप बैंड में बालक वर्ग में 112 प्रतिभागी तथा बालिका वर्ग में 98 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा बेनकाब हो चुकी, भाजपा सभी नौ सीटों पर हासिल करेगी जीत

बच्चों ने प्रस्तुत की बैंड की शानदार धुन

सफेद, केसरिया, लाल, काले, नीले, आसमानी जैसे विभिन्न रंग बिरंगे परिधानों में सजी हुई सभी टीमों ने ताल से ताल मिलाते हुए अपने-अपने बैंड का बड़ी कुशलतापूर्वक प्रदर्शन किया।      

शिक्षा महानिदेशक ने कहा- देश का नाम रोशन कीजिए

शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने कहा कि अपने अनुभव से सीख लेकर हमें आगे और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे हम अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने निर्णायक मंडल से अपेक्षा की कि वह निष्पक्ष निर्णय देते हुए टीमों का चयन करेंगे जिससे ये टीमें आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सकें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, बोले- नोटबंदी ने स्लो पॉइजन के जैसे आम आदमी को बनाया शिकार

चयनित बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा मौका

संयुक्त निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश सांत्वना तिवारी ने अपने उद्बोधन ने कहा कि यह प्रतियोगिता वर्ष 2017 से आयोजित की जा रही हैं जिसमें जिलों से बालक और बालिकाएं प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। जोनल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश विष्णुकांत पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश सांत्वना तिवारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ,  राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) रावेंद्र सिंह बघेल, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ मनीषा द्विवेदी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक , जय शंकर श्रीवास्तव, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छोटी जुबिली, राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें