फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह का सरगना बोला: दबदबा के लिए हत्या करता हूं... लड़कियों की शादी तय होने पर मांगता हूं रंगदारी, गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 06:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

सरगना ने पुलिस को बताया कि दबदबा बनाने के लिए हत्या व मारपीट करता हूं। भोलीभाली लड़कियों से दोस्ती कर लेता हूं। शादी तय होने लगती है तब लड़के पक्ष का फोन नंबर लेकर रंगदारी मांगता हूं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगदारी मांगने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के सरगना राहुल सिंह निवासी मलेथ कनक थाना बीकापुर जनपद अयोध्या को सादुल्लाहनगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जनमानस में आतंक व भय का माहौल पैदा करने,लड़के की शादी में बाधा पहुंचाने व विस्फोटक पदार्थ फेंककर डराने का आरोप है।

विज्ञापन


सादुल्लाहनगर थाना के गूमाफातिमाजोत शिवशंकर चौराहा निवासी रामलोटन गुप्ता ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे व्हाट्स नंबर पर मुझे व मेरे लड़के को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। व्यक्ति ने धमकी दिया कि जिस लड़की से तुम्हारे लड़के शादी हो रही है, उसकी फोटो मेरे पास है, वायरल कर दूंगा।

शिवशंकर ने बताया कि इससे पहले रुपये न देने पर 31 जनवरी की रात मेरी दुकान की छत पर विस्फोटक पदार्थ फेंककर डराने व चोट पहुंचाने का प्रयास किया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरु की। एसपी विकास कुमार ने रंगदारी मांगने के मामले में सादुल्लाहनगर की पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव के मुताबिक इंस्पेक्टर मनोज सिंह की टीम ने मंगलवार को हसनापुर के पास रंगदारी मांगने वाले सरगना राहुल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

विज्ञापन

दबदबा बनाने के लिए की हत्या व मारपीट

गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह ने पूछताछ के दौरान पुलिस से बताया कि दबदबा बनाने के लिए हत्या व मारपीट करता हूं। भोलीभाली लड़कियों से दोस्ती कर लेता हूं। शादी तय होने लगती है तब लड़के पक्ष का फोन नंबर लेकर रंगदारी मांगता हूं। रुपये न देने पर धमकी देने के लिए रात में पटाखा बम से हमला करता हूं।

दो जिलों के छह थानों में दर्ज हैं 16 मुकदमें
सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ दो जिलों अयोध्या व बस्ती के छह थानों में 16 आपराधिक मुकदमें पहले से दर्ज हैं। अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर, बीकापुर, कैंट, इनायतनगर व तारुन और बस्ती जिले के परसुरामपुर थाना में राहुल सिंह के खिलाफ एससी/एसटी, विस्फोटक अधिनियम व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें