फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: मायावती ने पलायन पर राज्य सरकारों को घेरा, बोलीं- लोगों की मदद करें, नाटकबाजी न करें

Sat, 08 May 2021 10:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि केवल हाथ जोड़कर दिल्ली के मुख्यमंत्री का यह कहना कि दिल्ली से लोग पलायन न करें यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था। यह सब अब महाराष्ट्र, हरियाणा व पंजाब आदि राज्यों में भी देखने के लिए मिल रहा है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व महाराष्ट्र से लोगों के पलायन पर यहां की राज्य सरकारों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें लोगों की मदद करें नाटकबाजी न करें। कोरोना के इस भीषण संकट में लोगों का पलायन करना दुखद है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केवल हाथ जोड़कर दिल्ली के मुख्यमंत्री का यह कहना कि दिल्ली से लोग पलायन न करें यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था। यह सब अब महाराष्ट्र, हरियाणा व पंजाब आदि राज्यों में भी देखने के लिए मिल रहा है। अब पंजाब के लुधियाना से भी लोग काफी पलायन कर रहे हैं, यह अतिदुखद है।

उन्होंने कहा कि यदि यहां कि राज्य सरकारें इनमें विश्वास पैदा करके इनकी जरूरतों को समय से पूरा कर देतीं तो फिर ये लोग पलायन नहीं करते और अब यहां कि राज्य सरकारें इस मामले में अपनी कमियों को छिपाने हेतु किस्म-किस्म की नाटकबाजी कर रही हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि पूरे देश में सर्वसमाज में से खासकर गरीबों, दलितों व आदिवासी समाज के लोगों को फ्री में वैक्सीन दी जानी चाहिये। इसके साथ-साथ इन लोगों की आर्थिक मदद भी जरूर की जानी चाहिये।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें