फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : हार से हताश पूर्व प्रधान ने जेसीबी से खोदवा दी सड़क

Sat, 08 May 2021 10:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में हैदरगढ़ ब्लॉक के सुबेहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रोहना मीरापुर से प्रधानी में मिली हार से क्षुब्ध पूर्व प्रधान ने सड़क जेसीबी से खोदवा दी है। पंचायत के गांव अहिरन सरैंया गांव में मंदिर जाने के लिए पूर्व प्रधान ने बाग से होकर रास्ता बनवाया था।
विज्ञापन
'जेसीबी से खुदाई'
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में हैदरगढ़  ब्लॉक के सुबेहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रोहना मीरापुर से प्रधानी में मिली हार से क्षुब्ध पूर्व प्रधान ने सड़क जेसीबी से खोदवा दी है। पंचायत के गांव अहिरन सरैंया गांव में मंदिर जाने के लिए पूर्व प्रधान ने बाग से होकर रास्ता बनवाया था।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम ने इसबार कई दिग्गजों को जमीन दिखा दी है तथा गांवों में नया नेतृत्व उभरा है। लेकिन चुनाव में हार बर्दास्त नही होने पर अपने कार्यकाल में दी गई सुविधा छीनने की कोशिश में लगा गए हैं। ब्लॉक की ग्राम पंचायत रोहनामीरापुर के गांव अहिरन सरैंया में बाग से होकर मंदिर के लिए बना रास्ता पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद जेसीबी से खोद दिया गया है। सड़क पूर्व प्रधान दीपक कुमार तिवारी ने अपने कार्यकाल में ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनवाई थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत चुनाव के परिणाम में तीसरे नंबर पर आने से आक्रोशित हो इन्होंने समर्थकों के साथ जेसीबी से सड़क खोदवा दी है। करीब 200 मीटर सड़क खोदे  जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हैं। पूर्व प्रधान कृपा शंकर तिवारी , प्रदीप ने कहा कि चुनाव में दीपक तिवारी  तीसरे स्थान पर रहे । गांव से  कम वोट मिलने पर 50  समर्थकों के साथ पहुंच जेसीबी पुरानी सड़क खुदवा दी। चुनाव में रोहनामीरापुर के गांव सोइना के रामबाबू शुकल प्रधान चुने गए हैं। तहसील में इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें