फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नोट बंदी से परेशान जनता के साथ, बख्शे नहीं जाएंगे दुर्व्यवहार करने वाले

Wed, 23 Nov 2016 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम अख‌िलेश यादव
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने ज‌िलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं क‌ि नोट बंदी से परेशान जनता से सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ पेश  आएं । उन्होंने ये भी कहा क‌ि राज्य सरकार परेशान जनता का साथ हर हाल में देगी। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि हाल ही में फतेहपुर, बाराबंकी सहित कई जगहों पर जनता के साथ पुलिस के अमानवीय व्यवहार की खबरें आईं हैं। सीएम ने मामले को गंभीरता से ‌ल‌िया।

सीएम अखिलेश ने जिला प्रशासन को आगाह किया है क‌ि जनता के साथ अशोभनीय व्यवहार करने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अक्षीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि नोट बन्दी की समस्या से परेशान किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं सहित जनता के सभी वर्गों के साथ सहान‌ुभूति से पेश आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क‌िसान को परेशान क‌िया तो देश पर पड़ेगा असर

अखिलेश यादव - फोटो : self
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी क‌ि उन्होंने कहा है कि इस मौसम में रबी की बुआई का काम चल रहा है, ऐसे में सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को नोट बन्दी के चलतेबीज एवं उर्वरक सहित अन्य कृषि निवेश प्राप्त करने में कठिनाई न हो। 

सीएम अखिलेश ने अधिकारियों को चेताया क‌ि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही से किसानों के साथ-साथ पूरे देश एवं प्रदेश की खाद्य सुरक्षा पर असर पड़ेगा। इसलिए सभी जिलाधिकारी सतर्क रहकर रबी बुआई से सम्बन्धित किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराएं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें