प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री की पत्नी व सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में एक हृदय रोग अस्पताल खोलने जा रही है।
यह अस्पताल कन्नौज मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया जाएगा। सरकार ने इसके भवन निर्माण के लिए 4.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। दरअसल, कन्नौज डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र है।
कन्नौज में मेडिकल कॉलेज बनवाने के साथ ही इसका विस्तार भी किया जा रहा है। अब सरकार ने यहां पर हृदय रोग अस्पताल बनाने को मंजूरी दे दी है।
विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा अरिन्दम भट्टाचार्य ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को यह अस्पताल शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए हैं। इसके निर्माण की गुणवत्ता व मानक पूरे करने की जिम्मेदारी महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को सौंपी गई है।