फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 अक्तूबर को, 17-18 को प्रवेश काउंसलिंग भी शुरू करने की तैयारी

Tue, 13 Oct 2020 05:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रदेश के 755 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का परिणाम 15 अक्तूबर को घोषित होगा। 20 सितंबर को एसईई का आयोजन देशभर के 206 केन्द्रों पर किया गया था। 
विज्ञापन


जिसमें रजिस्टर्ड 1.62 लाख में से लगभग 1.20 हज़ार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने परीक्षा के एक घंटे बाद आंसर की जारी कर उस पर विद्यार्थियों की आपत्ति ली थी। 

जिनका निस्तारण कर अब फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके साथ ही 17-18 अक्तूबर से प्रवेश काउंसलिंग भी शुरू करने की तैयारी है। जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी परिणाम के बाद जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें